Posts

भारतीय सिनेमा का अनन्य कथाकार 'शरतचंद्र'

Image
15 सितंबर 1876 को जन्मे श्री शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय 20 वीं शताब्दी के प्रमुख बंगाली उपन्यासकार और लघु कथाकार हैं। ऐसे में हम इस विशेष कथाकार के शार्द्ध शतवर्ष जयंती मनाए जाने के द्वार पर खड़े हैं।ऐसे में उनके साहित्यिक सेवाओं के साथ फिल्मों के उत्थान में उनकी कृतियों का क्या योगदान रहा है देखें।  सिनेमा का जन्म 1895 ई में लुमियर बन्धु के सौजन्य से भले हुई हो। पर भारत में उसे चलना दादा साहब फाल्के ने सिखाया तो बोलना आर्देशिर ईरानी साहब ने। जब सिनेमा ने बोलने की कला सीख ली तो जरूरत पड़ी किस्सों-कहानियों की। ऐसे में न्यू थिएटर के प्रमथेश बरुआ साहब ने जिस कथाकार की लंबी कहानी चुनी, वो थे भारत के अमर कथाकार श्री शरतचंद्र चट्टोपाध्याय। जिनकी कहानियां जैसे भारतीय सिनेमा के लिए वरदान हो। 'बिराज बहु", "मंझली दीदी", "वैंकुठेर विल (वैंकुठ का वसीयतनामा) पर 1962 में राष्ट्रपति सम्मानित फ़िल्म 'सौतेला भाई' का निर्माण हुआ। उनके उपन्यास "परिणीता" पर उसी नाम से दो बार फ़िल्म बानी।  इन कहानियों, उपन्यासों से ये बात तो सामने आ ही जाती है कि मानव मन विशेषतः स्त्री मन ...

फर्स्ट पर्सन - ऋतुपर्णो घोष

Image
 "पहली बार किसने बातें करना सिखाया था, याद नहीं। काले रंग के ऊपर लाल रंग से पंक्षियों की आकृतियां बनी हुई घर पर एक बेडकवर रहा करती थी। उसे देख पहले पहल पंक्षी पहचानना सीखा। तब पंक्षी नहीं कह पाता था। कहता था 'कपि'। पहला गीत सिखाया मौसी ने। 'आलो आमार आलो ओगो' नहलाने से पहले तेल मलते मलते। 'पॉथेर पाचाली' पहली दफा खरीदकर दी बुआ ने। तब बुआ की शादी भी न हुई थी। पिताजी की सबसे छोटी बहन श्याम वर्ण, बालों की चोटी मोटी। अपु-दुर्गा की कहानी को पढ़कर लगा, बुआ मेरी दीदी होती तो अच्छा होता। फाउंटेन पेन से लिखना पहली बार पिताजी ने सीखाया। महाभारत पढ़ने की विधि भी। राजशेखर बसु की महाभारत।  शाम को अपने होमवर्क निपटा कर हम तीन लोग बैठ जाते।  बाबा पढ़ते।  दादी अम्मा और मैं सुनता। बाबा ने ही बताया था कि कैसे अजायबघर को देखा जाता है। उत्तरभारतीय मंदिरों से दक्षिणभारतीय मंदिरों के फर्क को समझाया था। उन्होंने ही बताया था U के बगैर Q अक्षर से अंग्रेजी शब्द निर्मित नहीं होता।   बताया था अंग्रेजी वर्णों को दरअसल रोमन कहा जाता है। माँ को गाना नहीं आता था। इसलिए 'संचयिता' पढ़कर म...

चुनिबाला देवी : पॉथेर पांचाली की इंदिर ठाकुरुन

Image
  बकौल सत्यजीत रे - जिसप्रकार महानायक उत्तम कुमार के उपलब्ध न होने पर "नायक" फ़िल्म को बनाते ही नहीं उसीप्रकार चुनिबाला देवी के न मिलने पर "पॉथेर पाचाली ( राह का गीत )" बनाना सम्भव ही नहीं हो पाता। सत्यजीत रे साहब की एक खोज ही कही जाएगी अभिनेत्री चुनिबाला देवी। रे साहब की "पॉथेर पांचाली" फ़िल्म का चरित्र विशेष इंदिर ठाकुरुन भूमिका को निभाने वाली अभिनेत्री "चुनिबाला देवी" एक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पहली भारतीय अभिनेत्री हैं। जिसकी खबर सम्भवतः हममें से गिने चुने लोगों को ही ज्ञात होगी! विदुषी चुनिबाला देवी की उन अनजान बातों पर चर्चा करना बहुुुत जरूरी है।  बात उस समय की है जब सत्यजीत रे साहब ने "पॉथेर पांचाली" फ़िल्म के लिए हरिहर, सर्बजया, अपु, दुर्गा आदि तमाम चरित्रों के लिए अभिनेता / अभिनेत्रियों के निर्धारण कर चुके थे लेकिन इंदिर ठाकुरुन चरित्र के लिए जिस प्रकार की अभिनेत्री की आवश्यकता है, वो मिल ही नहीं रही। चरित्रानुरूप कद काठी की एक वृद्धा अभिनेत्री के न मिल पाने पर इस फ़िल्म का निर्माण सम्भव ही नहीं। करे तो करे क्या! उस किरदार के...

"सुनील दत्त" भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ठ स्थान रखने वाले कलाकार

Image
"सुनील दत्त" भारतीय सिनेमा में एक विशिष्ठ स्थान रखने वाले कलाकार सुनील दत्त साहब का आज जन्मदिन है। उनको याद करते हुए ..... 1955 में भारत मे प्रदर्शित सैगल प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म थी रेल्वे प्लैटफॉर्म। यूं तो फ़िल्म की चिरपुरातन कथा अमीरी-गरीबी थी। फिर भी कई मायनो में उस समय के मद्दे नजर आधुनिक कही जा सकती है।त्रिकोणी प्रेम कथा में एक राजकुमारी का दिल एक गरीब आदमी पर आ जाता है। कथा रमेशसैगल की लिखी हुई है। सैगल साहब ने निर्देशन भी किया। फ़िल्म के आरम्भ में ही जहां टाइटल और क्रेडिट के संग रेल की पटरी के गुजरते जाने से होता है। इस प्रकार का यह सम्भवतः भारत का पहला दृश्य है। रेलवे ट्रैक के ऊपर चलता ट्रेन सभी चीजों को पीछे छोड़ती हुई बढ़ रही है। कैमरे को ट्रेन के एकदम आखिर में टिका कर फिल्मांकन किया गया है। कैमेरा निर्देशन द्रोणाचार्य जी का था। जो पहलीबार में ही दर्शकों में कौतूहल और आश्चर्य का संचार करता है। उक्त दृश्य का प्रभाव भारतीय सिनेमा पर इतना रहा कि उसके बाद बहुत से फिल्मकारों ने उसे दोहराया। यहां तक कि भारतीय सिनेमा के महान निर्देशकों में से एक मृ...

प्रसंग : मिनर्वा थियेटर, कोलकाता

Image
'मिनर्वा' नाम से पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में एक नाट्यगृह है। इस हॉल के आरम्भिक दौर में बंगाल के नाट्यविद गिरीश घोष, अमृत बसु, अर्धेन्दू शेखर मुस्तफी जैसे बड़े कलकोरों का जमावड़ा रहता था। नोटी बिनोदिनी के प्रयास से बनी स्टार थियेटर की प्रस्तुतयों से बड़ी प्रतिस्पर्धा रहती। एक बार स्टार थियेटर में चल रहे #द्विजेन्द्र लाल राय के नाटक को मिनर्वा के कलकोरों ने मात्र 5 दिन के अभ्यास पर उतार दिया। दोनो हॉल में एक ही नाटक चलने पर भी दर्शक का जमावड़ा किसी में कम न हुआ। किसी किसी ने दोनों हाल की प्रस्तुति को इसी उत्साह से देखा कि ये क्या करते हैं। नाट्य सम्राट गिरीश चन्द्र घोष की एक काव्य रचना 'हल्दीघाटी का युद्ध' है। एक समय था जब सबकी जुबान पर ये उसी तरह से चढ़ा हुआ था, जिस प्रकार से हरिवंश राय बच्चन जी की 'मधुशाला'। स्टार थियेटर के सुयोग्य अध्यक्ष नाट्याचार्य अमृत बाबू, राणाप्रताप नाटक में गिरीश बाबू के उक्त कविता को विभिन्न पत्रों द्वारा युद्ध के वर्णन को व्यक्त करने के उद्देश्य से प्रयोग कर दिया। फिर क्या था, पहली प्रस्तुति होते ही नाट्य रचनाकार द्विजेन्द्र लाल र...

1980-90 दशक की फिल्में और उनका गीत संगीत

1980-90 दशक की फिल्में और उनका गीत संगीत संग्रह और सम्पादन जयदेव दास 1980 --------- द बर्निंग ट्रेन रेलवे इंजीनियर, विनोद, भारत की सबसे तेज़ यात्री ट्रेन, सुपर एक्सप्रेस को हरी झंडी देता है। लेकिन उसका प्रतिद्वंद्वी, ट्रेन में बम लगा देता है और विस्फोट के कारण ट्रेन को रोकना मुश्किल हो जाता है। रिलीज़ दिनांक: 20 मार्च 1980 (भारत) निर्देशक: रवि चोपड़ा संगीत: राहुल देव बर्मन पल दो पल का साथ हमारा मोहम्मद रफ़ी, आशा भोसले वादा है वादा किशोर कुमार, आशा भोसले मेरी नजर है तुझ पे आशा भोसले पहली नजर में हमने अपना दिल किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी, आशा भोसले, ... किसी के वादे पे क्यों ऐतबार आशा भोसले तेरी है जमीन, तेरा आसमान पद्मिनी कोल्हापुरे, पूर्णिमा कर्ज मोंटी को अपने पिछले जीवन के बारे में चौंकाने वाला सच पता चलता है कि उसकी पैसा ऐंठने वाली बीवी ने ही उसकी हत्या की थी और उसके परिवार को बेघर कर दिया था। वह चीजें सही करने का फैसला करता है। रिलीज़ दिनांक: 11 जून 1980 (भारत) निर्देशक: सुभाष घई संगीतकार: प्यारेलाल रामप्रसाद शर्मा एक हसीना थी किशोर कुमार कमाल...

पद्मश्री निरंजन गोस्वामी

**पद्मश्री निरंजन गोस्वामी** मूक अभिनय के शलाखा पुरुष के अनुभवों को महाराष्ट्र की संस्था ब्लैक सॉइल ने संजोया है। अभी अभी उसका 'प्रोमो' जारी किया गया। जिसमें निरंजन दादा अपने अनुभवों की झोली से एक एक मोती निकलते दिख रहे हैं। इस साक्षात्कार निर्माण का निर्देशन डॉ सुरभि बिप्लव ने कुशलता से किया है। सिनेमेटोग्राफर राजदीप जी ने इसके छायांकन का भार ही नहीं वहन किया अपितु जटिल तकनीकी पक्ष को भी निखारा है। कुछ ही दिनों में पूरी कृति सबके सामने होगी। हम आशान्वित व प्रतीक्षारत हैं। निरंजनगोस्वामी निरंजन गोस्वामी भारतीय माइम कलाकार और मंच निर्देशक हैं, जिन्हें भारत में माइम कला रूप को आगे बढ़ाने का श्रेय दिया जाता है । वह इंडियन माइम थिएटर के संस्थापक हैं , जो एक समूह है, जो 'मूक अभिनय" की कला को बढ़ावा देता है । उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक के अंत में बहुरूपी के साथ की थी, जो बंगाल की स्थानीय थिएटर ग्रुप है, लेकिन बाद में रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय से थिएटर कोर्स में शामिल हुए। उन्होंने माइम को बढ़ावा देने के लिए इंडियन माइम थिएटर की स्थापना की तथा भार...